अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव के झाबुआ आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

स्वागत उद्बोधन अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने देते हुए मंचासीन सभी अतिथियों का परिचय करवाया।

भाषा, संस्कृति और संस्कार हमे राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते है - डाॅ. कैलाश जाटव

झाबुआ। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ. कैलाश जाटव 4 फरवरी, गुरूवार को झाबुआ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला झाबुआ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में भी डाॅ. जाटव ने शिरकत की। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रारंभ में अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव के साथ अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक थांदला कलसिंह भाबर और भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद स्वागत उद्बोधन अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने देते हुए मंचासीन सभी अतिथियों का परिचय करवाया। अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होकर पार्टी में अलग-अलग मोर्चां का गठन कर दायित्व सौंपे गए है। भारत में अलग-अलग धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग निवास करने से भाजपा का लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उन्हें सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलवाना है। इसी क्रम में हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रादेषिक नेतृत्व द्वारा गठित अजा एवं अजजा मोर्चे का भी यहीं लक्ष्य है।

हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है

बाद अपने उद्बोधन में भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर ने कहा कि भाजपा में अनेक संगठन और मोर्चा गठित है, पर सभी का कार्य भाजपा की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। केंद्र सरकार और मप्र सरकार की योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल सके, इस संकल्प को शिरोंद्धार्य कर हमे चलाना है।

कमल का फूल ही मेरी पहचान है

भाजपा अजा मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव ने अपने मार्मिक उद्बोधन में कहा कि भारत की भाषा, संस्कृति और संभ्यता ही हमे राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते है तथा अनेकता में एकता का संदेश देते है। मेरी पहचान कमल का फूल है और इसके लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य है। झाबुआ जिले में गठित अजा मोर्चा भी पार्टी को अपनी मां मानकर समर्पण भावना से कार्य करे, यहीं मेरा आव्हान है।

साफा पहनाकर और शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

इस अवसर पर अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव ने मोर्चा के कार्यों और गतिविधियों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अजा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से सभी अतिथियों का साफा पहनाकर भव्य स्वागत करने के साथ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव का झाबुआ में प्रथम बार आगमन पर उनका शाला ओढ़कार एवं जिले की संस्कृति के अनुरूप प्रतीक चिन्ह भेटकर भावभरा अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता भी ग्रहण करवाई गई।

यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित 

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष शोभा कटारा, अमित शर्मा, रानापुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता गोविन्द अजनार, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कमलसिंह भाबोर, राजू धानक, अजय डामोर, सत्येन्द्र यादव, अजा मोर्चा जिला इकाई से शैलेष गिरवे, हंसराज नवल, भगवती प्रसाद शिंदे, बलमीतसिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा से सायरा खान, चेतना चौहान, रतनी भगोरा, रमिला निनामा, सुनिता अजनार, अंजु भूरिया, कोकिला भाबर, मनीबाई भाटी रतलाम आदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने किया एवं आभार अजा मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेन्द्र राठौड़ ने माना। 

Jhabua News- अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जाटव के झाबुआ आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
स्वागत उद्बोधन अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने देते हुए मंचासीन सभी अतिथियों का परिचय करवाया।
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News