जिला भाजपा द्वारा झाबुआ शहर में 200 से अधिक मास्क का निःशुल्क किया गया वितरण, कोरोना से रोकथाम के लिए लोगों को किया जागरूक

साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को 1 मई से समीपस्थ स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीका लगवाने हेतु भी प्रेरित किया।

झाबुआ। मप्र भाजपा के निर्देश पर जिला भाजपा द्वारा  सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा झाबुआ शहर में 200 से अधिक मास्क का वितरण कर लोजो को कोरोना से रोकथाम हेतु जागरूक भी किया गया।  जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय राजगढ़ नाका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से की गई। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार के नेतृत्व में भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, महिला मोर्चा की श्रीमती चेतना चौहान, मनोहर मोदी, राज थापा आदि ने राजगढ़ नाका पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर यह कार्य आरंभ किया गया।   

      जिसमें राजगढ़ नाका, रातीतलाई क्षेत्र, मोजीपाड़ा, गोपाल काॅलोनी, रानापुर रोड़ पर शिवगंगा तिराहे आदि स्थानों पर उक्त भाजपाईयों द्वारा राह चलते लोगों और वाहन चालकों, विशेषकर ग्रामीणजनों को मास्क वितरण कर उन्हें जिले में बढ़ते कोरोना के प्रकोप और संपूर्ण लाॅकडाउन में घरों से अति आवयक होने पर ही बाहर निकलने, मास्क का उपयोग करने, दो गज की दूरी का पालन करने और घर लौटने पर सेनेटाईजर या साबुन से जरूरी तौर पर हाथ धोने की समझाईा दी गई। साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को 1 मई से समीपस्थ स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीका लगवाने हेतु भी प्रेरित किया। जिला भाजपा की इस मुहीम को लोगों द्वारा काफी सराहा गया।  

जिला भाजपा द्वारा झाबुआ शहर में 200 से अधिक मास्क का निःशुल्क किया गया वितरण, कोरोना से रोकथाम के लिए लोगों को किया जागरूक
जिला भाजपा द्वारा झाबुआ शहर में 200 से अधिक मास्क का निःशुल्क किया गया वितरण, कोरोना से रोकथाम के लिए लोगों को किया जागरूक





रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News