भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा ग्राम रलियावन में ऑफ साईड मॉक ड्रील की गई

एसडीओपी सुश्री सोनू डावर हमारे लिए यह एक नया अनुभव है, हम ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए तत्पर रहेंगे.

पेट्रोलियम पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति ग्रामिणों में जागरुकता के लिए मॉक ड्रील आवश्यक है- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

झाबुआ।  पेट्रोलियम पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति ग्रामिणों में जागरुकता, व सावधानी को ध्यान में रखते हुए ग्रामिण क्षैत्रों में इस तरह के आयोजन करना आवष्यक है, कृषि कार्य के लिए पाइपलाइन के आसपास कोई भी खनन कार्य करना आवश्यक है तो कृषक संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही भविष्य में कोई दुर्घटना न हो इसके लिए आपदा प्रबंधन वार्षिक विधि पूर्वक होना चाहिए। यह बात जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा राष्ट्रीय महत्व की अत्यंत ज्वलंनशील कच्चे तेल की वाडीनार-बीना क्रूड आयल पाइपलाइन पर ग्राम रलियावन तहसील पेटलावद के जनविहिन क्षैत्र में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की सुरक्षा तैयारियों की जांच हेतु कि गई ऑफ साईड मॉक ड्रील के अवसर पर कही।

दिनांक 23/07/2021 को भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा लेवल 1, 2, 3 की ऑफ साईड मॉक ड्रील का आयोजन किया गया था, जिसमें कंपनी द्वारा आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारीयों का प्रदर्शन किया। इस मॉकड्रिल में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनू डावर, एसडीएम पेटलावद शिशीर गेमावत तहसीलदार पेटलावद जितेन्द्र अलावा, बीपीसीएल सुनिल कांबले, सिनियर मेनेजर आरओयू कुणाल चव्हाण, सिनियर मेनेजर ऑपरेषन श्री मालदे लगारिया, सिनियर मेनेजर मैकेनिकल हेमंत जोशी, मेनेजर एवं आर ओ यू अधिकारी अशोक कुमार, निखिल चतुर्वेदी, महेश विटेकर, रत्नदीप क्षीरसागर, कंट्रोल रुम अधिकारी  अनिल कुमार, बीओआरएल मेंटेनेस टीम, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, डॉक्टर, गेल (इंडिया) लि. के जी. एम.  शशांक शावरेकर एवं उनकी टीम, जी.एम., स्थानिय थाना प्रभारी, ग्राम सरपंच एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व पाइपलाइन सुरक्षाकर्मी कंपनी के अधिकारी व ग्रामिणजन उपस्थित थे। मॉक ड्रिल के पष्चात सभी अतिथियों ने अपना अनुभव एवं महात्वपूर्ण सुझाव दिए। एसडीएम शिशिर गेमावत ने कहा कि ग्रामिणों में पाइपलाइन के लिए जागृति लाना आवश्यक है एवं प्रभावित भूमि के राजस्व अभिलेखों में भी पाइपलाइन की जानकारी होना चाहिए। एसडीओपी सुश्री सोनू डावर हमारे लिए यह एक नया अनुभव है, हम ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री रत्नदीप क्षीरसागर ने किया।

Jhabua News-  भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा ग्राम रलियावन में ऑफ साईड मॉक ड्रील की गई

भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा ग्राम रलियावन में ऑफ साईड मॉक ड्रील की गई

भारत ओमान रिफाईनरीज लि. द्वारा ग्राम रलियावन में ऑफ साईड मॉक ड्रील की गई
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें