श्री विघ्नहरा विहार धाम में विराजे महादेव संग समस्त शिव-परिवार, संकट मोचन हनुमानजी के साथ मध्य में आशापुरा माताजी की भी हुई प्रतिष्ठा

सकल श्वेतांबर जैन समाज, विभिन्न जैन संगठनों के साथ भाजपा एवं कांग्रेस से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता.
झाबुआ। शहर के समीपस्थ ग्राम फुलमाल स्थित श्री राजेन्द्र नित्य जयंत विहार धाम (श्री विघ्नहरा विहार धाम) पर 3 फरवरी, गुरूवार को वह पुनित एवं अनुपम अवसर रहा, जब विहार धाम पर एकसाथ कई प्रतिमाओं की स्थापना हुई। विहार धाम के बीचो-बीच विजयी मुर्हुत में आशापुरा माता की विशेष अभिषेक एवं पूजन के साथ स्थापना की गई, तो वहीं समीप विघ्नहरा महादेव अपने परिवार के साथ तथा संकट मोचन हनुमानजी भी ढोल और मंत्रोच्चार के साथ विराजित हुए। इसके साथ ही इस दौरान कई अन्य पूजन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम भी विहार धाम पर संपन्न हुए। जानकारी देते हुए आयोजक ट्रस्ट के प्रमुख यशवंत भंडारी एवं मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि इस आयोजन के बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी-सदस्य, जैन संगठनों के पदाधिकारी, जिसमें भारतीय जैन संघटना, श्री श्वेतांबर मालवा जैन महासंघ, सकल श्वेतांबर जैन समाज, आयोजनकर्ता श्री विघ्नहरा चेरिटिबल ट्रस्ट, श्री महावीर शिक्षण समिति एवं श्री राजेन्द्र जयंत नित्य विहार धाम समिति के समस्त पदाधिकारी-सदस्य तथा भाजपा और कांग्रेस से भी जनप्रतिनिधियांे और पदाधिकारियों ने सहभागिता कर पूरा आयोजन सा-आनंद, उत्साहपूर्वक, हर्षोल्लास के साथ धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए। प्रारंभ में विघ्नहर्ता धाम पर खाद मुर्हुत एवं पूजन का लाभ स्व. श्री धीरेन्द्र नाहर एवं श्री सोहनलाल नाहर की पुण्य स्मृति में श्रीमती मोहनबाई, पुत्र योगेन्द्र नाहर, श्रीमती मधुबाला, वितराग, चिराग, संयोग, देवेन्द्र नाहर परिवार ने लेते हुए भूमिपूजन कर गेती चलाई। बाद मध्य में विघ्नहरा पार्श्वनाथ भगवान की भी विधि-विधान से पूजन विभिन्न लाभार्थी परिवारों ने करते हुए श्री नमस्कार महामंत्र के सभी ने सामूहिक जाप किए। 

धर्ममय माहौल में विराजे समस्त देवी-देवता 
इसी बीच आचार्य पं. कैलाशचन्द्र त्रिपाठी अमरगढ़ वाले के सानिध्य में युवा विद्वानजनों ने मंत्रोच्चार के साथ लाभार्थी परिवार ने शिवलिंग संग पार्वती, गणेश, कार्तिकजी, सामने नंदी और कछुआं तथा पास में विश्व मंगल हनुमानजी की प्रतिमा की स्थापना कर सभी ने शिव परिवार एवं हनुमान दादा के जयघोष लगाकर वातावरण को धर्ममय किया। मध्य में आशापुरी माता की प्रतिमा को भी जयघोष के साथ पांच-पांच बार अलग-अलग लाभार्थियों द्वारा पूजन कर विराजमान किया गया। पूजन एवं अभिषेक इंदौर से पधारे विधिकारक वेलजी भाई शाह ने संपन्न करवाई। अंत में सभी के लिए भंडारा (प्रसादी) एवं प्रातःकाल सभी के लिए नवकारसी का भी आयोजन रखा गया। 

इनकी रही सहभागिता 
उक्त आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा से पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, युवा नेता कल्याणसिंह डामोर, भाजपा मंडल अध्ध्यक्ष अंकुर पाठक, रोटरी क्लब ‘मेन’ अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज अरोरा, संदीप जैन ‘राजरतन’ कांग्रेस से मप्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष मनोहरलाल भंडारी सहित बाहर से आए जैन समाजजनों ने भी सहभागिता कर संपूर्ण आयोजन को गरिमामय एवं सादगीपूर्ण बनाया। साधु-संतांें का किया गया सम्मान इसी बीच विश्व हिन्दू परिषद् के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज के नेतृत्व मंे पधारे में अन्य संतों में नगरियाजी महाराज, पूनाजी महाराज सहित अन्य संतों द्वारा सानिध्य प्रदान करने पर आयोजन के सूत्रधार यशवंत, निखिल, शार्दुल, जिनांश भंडारी परिवार की ओर से साफा पहनाकर, शाल-श्रीफल एवं दुपट्टा से अभिनंदन किया गया। साथ ही समस्त लाभार्थी परिवारों का भी इस दौरान बहुमान कर उनकी अनुमोदना की गई। तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में आयोजक ट्रस्ट एवं समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। यह होगा विहार धाम पर विहार धाम पर निर्माण कार्य करीब-करीब पूर्ण होने के बाद गुजरात, राजस्थान एवं मप्र की ओर से आने-जाने वाले साधु-साध्वियों द्वारा यहां विश्राम करने के साथ ज्ञानार्जन केंद्र के माध्यम से फुलमाल एवं आसपास के अंचलों के ग्रामीण बच्चों को प्रतिदिन शिक्षा के साथ संस्कारों का भी अर्जन करवाया जाएगा। प्रतिदिन शिव परिवार एवं देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की पूजन-आरती, अभिषेक, दर्शन-वंदन का क्रम सत्त चलेगा।




रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News