भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, 28 जिला पदाधिकारियों के साथ 38 कार्यकारिणी सदस्य और जिले के 17 मंडलों के अध्यक्ष हुए मनोनीत

भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने सभी का मिठाई खिलाकर एवं पुष्पमालाओ से किया स्वागत
झाबुआ। 6 मार्च रविवार को देर शाम भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री तथा भाजयुमो प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार की अनुशंसा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान द्वारा जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कुल 28 जिला पदाधिकारी, 38 जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं 17 मंडल अध्यक्ष सम्मिलित है। मनोनीत पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नायक एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल मंत्री राजेश थापा राजू भाई, मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सोनू अली सैयद उपस्थित रहे।
        कार्यकारिणी की घोषणा भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक से सहमति लेकर की। जिसमें क्रमवार भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार झाबुआ, जितेन्द्र राठौर झकनावदा, जितेन्द्र गेहलोत सारंगी, अतुल चौहान पिटोल, अभय वाखला कुंदनपुर एवं प्रशांत पालरेचा थांदला, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया थांदला एवं प्रांजल भंसाली झाबुआ, जिला मंत्री मयंक राठौर राणापुर, करण व्यास पेटलावद, प्रणव परमार थांदला, प्रकाश मोरी बोरी, गौरव यादव मेघनगर एवं अवि भावसार झाबुआ, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोडिया, सह-कार्यालय मंत्री मयंक राठौर, जिला कोषाध्यक्ष जय गुर्जर, जिला सह-कोषाध्यक्ष अध्यक्ष गौरव मुंडत, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, सह-मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर राठौर, पालिसी एंड रिसर्च उमंग जैन, सह-पालिसी एंड रिसर्च रोहित बैरागी, आईटी सेल प्रभारी अजय सेठिया, सह-आईटी सेल प्रभारी अक्षय जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश गणावा, सह-सोशल मीडिया प्रभारी कुणाल पाटीदार खवासा एवं शिवम भूरिया मनोनीत हुए। इसके अलावा 38 जिला कार्यकारिणी सदस्यों में जिले के विवेक नायक, मलखान अजनार, अनुराग व्यास, संजय भाबर, शुभम सोनी, राकेश गामड़, कमलेश वाखला, राहुल पांचाल माजुसिंह परमार, विनोद मेड़ा, रमेश भाबर, मिलन पांचाल, प्रतीक शाह, गौरव राठौर, हीरासिंह भिंडे, नितिन मेलावत, भगतसिंह डामोर, राजेश मेड़ा, लोहित झामण, कौशल सोनी, माधव भावेल, दिलीप चौहान राकेश बारिया, राकेश डामोर, गजेंद्र परिहार, लालसिंह गामड़, सुरेश भाभर, गौरसिंह मेड़ा, राजेंद्र चौहान, नरपत डावर, प्रमोद कोठारी, मांगीलाल भूरिया, जगत डावर, केरम चौहान, मगन रावत, दीवान वसुनिया एवं धर्मेश बामनिया को शामिल किया गया है। 
यह है मंडल अध्यक्ष -
इसके अलावा 17 मंडल अध्यक्षों में झाबुआ मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा, देवझिरी मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, पिटोल मंडल अध्यक्ष विक्रम नायक, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अमलियार, बन मंडल अध्यक्ष इंदरसिंह सिंगार, बोरी मंडल अध्यक्ष नरपत वासकेला, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष खुमान झनिया, पारा मंडल अध्यक्ष सुनील निनामा, रामा मंडल अध्यक्ष मुनसिंह परमार, पेटलावद मंडल अध्यक्ष दीपक पडियार, सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार, खवासा मंडल अध्यक्ष मुकेश मालीवाड, नोगावा मंडल अध्यक्ष आदित्य अमलियार मेघनगर मंडल अध्यक्ष पवन भरपोडा, राणापुर मंडल अध्यक्ष विश्वास जैन, काकनवानी मंडल अध्यक्ष मनशुल निनामा एवं मदरानी मंडल अध्यक्ष भगतसिंह डामोर को नियुक्त किया गया है। शेष 2 मंडल अध्यक्षों की भी शीघ्र ही घोषणा की जाएगी।



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News