झाबुआ भगोरिया हाट में भाजपा द्वारा निकाली गई गैर ने रचा इतिहास, सैकड़ों ढोल-मांदल और हजारों ग्रामीणों के साथ शहर में निकाली गई विशाल रैली

क्षेत्रीय सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने मांदल पर हाथ थपथपाते हुए जमकर किया नृत्य.

आयोजन स्थल पर की गई शर्बत एवं पानी की व्यवस्था 

झाबुआ। जिला मुख्यालय झाबुआ पर लगे भगोरिया हाट में भाजपा की ओर से निकाली गई गैर ने इतिहास रच दिया। इस बार गैर में जहां ढोल-मांदलों की संख्या अधिक रही, तो वहीं रैली में हजारों की संख्या में ग्रामीणजनों ने भी भाग लिया। क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा तथा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने गैर का नेतृत्व किया। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बाहर से पधारे भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी भी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि दिलीप क्लब प्रांगण में दोपहर 11 बजे से गैर में शामिल होने हेतु जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से ढोल और मांदल लेकर ग्रामीणजनों का जमावड़ा होना आरंभ हो गया था। धीरे-धीरे पूरा दिलीप क्लब प्रांगण लोगांे की भीड़ से खचाखच भर गया। आयोजन स्थल पर पानी के टेंकर एवं शर्बत की व्यवस्था भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया तथा पपीश पानेरी, मंडल मंत्री राजेश थापा ‘राजूभाई’ एवं किशोर भाबोर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया आदि की ओर से की गई। दोपहर 1 बजे गैर में सम्मिलित होने के लिए उक्त अतिथियों के साथ क्षेत्रीय सांसद जीएस डामोर एवं अन्य वरिष्ठ भाजपाई पहुंचे। जिनका पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर सम्मान आयोजक भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिला महामंत्री सोमंिसह सोलंकी एवं कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष भानू भूरिया एवं राजेन्द्र उपाध्याय, जिला मंत्री संगीता पलासिया एवं ज्योति जोशी, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजपा के मीडिया सेल विभाग के जितेन्द्र जैन आदि ने किया। सभी ढोल-मांदल पर भाजपा के दुपट्टे एवं गमछे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री मयूर पंवार, जिला आईटी सेल प्रभारी स्वीट गोस्वामी आदि ने बांधकर सभी आंगतुकों का स्वागत किया। 
ग्रामीण कार्यकर्ताओं का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान 
बाद अतिथियों के साथ वरिष्ठ भाजपाईयों ने ढोल-मांदल लेकर आए सभी पंच-सरपंच एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं का साफा बांधकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक ने सभी को गले में पार्टी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन करते हुए भगोरिया हाट, धुलेंडी एवं गल पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय नायर, रमेश शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिपेश बबलू सकलेचा, पूर्व महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर आदि भी उपस्थित रहे। 
इनकी की रही मुख्य रूप से सहभागिता 
 गैर में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष प्रभव वाखला, प्रशांत प्रालेचा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, जिला आईटी सेल प्रभारी राजेश वसुनिया के साथ युवा भाजपा नेता कल्याणसिंह डामोर, शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजपा जिला मंत्री लालाभाई गुंडिया, देवझिरी मंडल अध्यक्ष सुरभानसिंह गुंडिया, हरू भूरिया, मांगीलाल भूरिया, बहादुर हटिला, सरपंच जुवानसिंह गुंडिया, जामसिंह भाई, अंजलि मोहनिया, रमा ढोले, प्रवीण भगोरा आदि की भी सहभागिता एवं विशेष सहयोग रहा। 
इन मार्गों से निकाली विशाल गैर 
भाजपा की विशाल गैर दोपहर 2.30 बजे दिलीप क्लब प्रांगण से आरंभ होकर जिला चिकित्सालय मार्ग, बस स्टेंड फव्वारा चैक, मेन बाजार, रूनवाल बाजार, सरदारभगतंिसह मार्ग, बाबेल चैराहा, थंादला गेट से पुनः मुख्य बाजार, होते हुए बस स्टेंड पहुंचने पर यहां सभी ने ढोल-मांदल पर जमकर नृत्य भी किया। अंत में सभी के प्रति आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक एवं मंडल महामंत्री जुवानसिंह गुंडिया ने माना।





रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News