‘‘जैन कवि संगम’’ का प्रदेश स्तरीय शपथ विधि एवं काव्यांजलि समारोह मनोकामना गार्डन में हुआ संपन्न

सुगनचंद जैन ‘‘जैन कवि संगम’’ के मप्र अध्यक्ष एवं मनोज जैन ‘मनोकामना’ मप्र सचिव हुए मनोनीत...
झाबुआ। जैन कवि एवं साहित्यकारों के अंर्तराष्ट्रीय समूह ‘‘जैन कवि संगम’’ का प्रदेश स्तरीय शपथ विधि एवं काव्यांजलि समारोह का आयोजन स्थानीय बस स्टेंड के पीछे मनोकामना गार्डन के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ‘‘जैन कवि संगम’’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रपाल जैन एवं संरक्षक तथा राष्ट्रीय महामंत्री जगदीप जैन ‘हर्षदर्शी’ उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेंडरेशन के डायरेक्टर जयंतीलाल फाफरिया, सहज योग के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बृजराजसिंह ‘बृज’, अभा त्रिस्तुतिक संघ के मप्र अध्यक्ष संतोष जैन ‘नाकोड़ा’, प्रदेश सह-सचिव मुकेश रूनवाल, श्री वर्धमान स्थानकवासी श्री संघ झाबुआ अध्यक्ष प्रदीप रूनवाल, सकल व्यापारी संघ झाबुआ अध्यक्ष संजय कांठी एवं तेरापंथ जैन सभा के अध्यक्ष पंकज कोठारी मौजूद रहे थे। समारोह का शुभारंभ विद्या और ज्ञान की देवी महा-सरस्वतीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों ने किया। बाद अतिथियों का स्वागत जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ के भरत बाबेल, वरिष्ठ अभिभाषक उत्तम जैन ‘लोढ़ा;, हेमेन्द्र बाबेल, राकेश मेहता, शैलेष शाह, श्रीमती मीना नीरज गादिया आदि ने किया। मंगलाचरण श्रीमती पंकज धींग ने प्रस्तुत की। 
       स्वागत उद्बोधन एवं अतिथियों का परिचय कार्यक्रम के सूत्रधार मनोज जैन ‘मनोकामना’ ने करवाया। मुख्य अतिथि जैन कवि संगम के संस्थापक नरेन्द्रपाल जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि जैन कवि संगम का लगातार विस्तारीकरण हो रहा है और अब यह संस्था का ना केवल देश अपितु अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति हासिल कर चुकी है। संस्था से आज अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी जैन कवि एवं साहित्यकार जुड़कर संस्था का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा रहे है। संरक्षक जगदीप जैन ‘हर्षदर्शी’ ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य साहित्य को ऊंचाईयों और शिखर तक पहुंचाना है। जिसके क्षेत्र में संस्था सत्त कार्य कर रही है। 
 प्रदेश स्तर पर इन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी 
समारोह में नई नवीन नियुक्तियां कर उनका स्वागत भी किया गया। जिसमें जैन कवि संगम का मप्र अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सुगनचंद जैन उज्जैन, प्रदेश सचिव मनोज जैन मनोकामना, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती पंकज धींग नीमच, प्रदेश परामर्शदाता दिेनेश जैन ‘रतलाम एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश कर्णावत तथा राजेन्द्र जैन उज्जैन को मनोनीत कर सभी को पद की शपथ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रपाल जैन ने दिलवाते हुए अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका भावभरा अभिनंदन भी किया गया। इसी क्रम में  झाबुआ जिले से कवि मनोज जैन ‘मनोकामना’ को संस्था का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य पुष्पमाला पहनाकर समस्त अतिथियों के साथ 8 स्टार ग्रुप की ओर से भी भावभरा अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
 जिले के साहित्यकारो ने प्रस्तुत की रचनाएं 
शपथ विधि समारोह बाद जिले के साहित्यकारों की काव्यांजलि समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं वरिष्ठ इतिहासकार डाॅ. केके त्रिवेदी, पीडी रायपुरिया, एमएल फुलपगारे, जयेन्द्र बैरागी, रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी, भेरूसिंह चैहान ‘तरंग’, प्रवीण सोनी के साथ जैन कवि संगम से जुड़े कविगणों और साहित्यकारों ने भी विभिन्न रचनाओं का रसास्वादन एवं कविता पाठ कर माहौल में समां बांध दिया एवं उपस्थित सभीजनों की जमकर दाद तथा तालियां बटोरी। संपूर्ण समारोह करीब 2 से ढ़ाई तक चला। कार्यक्रम का सफल संचालन सहज योग के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बृजराजसिंह ‘बृज’ ने किया एवं आभार 8 स्टार ग्रुप की ओर से माना गया।



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News