अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा पेटलावद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देवास में सम्मानित किया

सी.एल.एफ के द्वारा लगातार 351 स्वयं सहायता समूह के लिए निरंतर आजीविका वृद्धि हेतु कार्य किए जा रहे है
झाबुआ। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नए भारत का नारी उत्सव के अवसर एवं आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम देवास के पुलिस लाईन मैदान मे आयोजित किया गया था। इस भव्य आयोजन मे माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा आजीविका मिशन द्वारा संचालित झाबुआ जिले के विकासखंड पेटलावद के द्वारा संचालित कृष्ण भगवान संकुल संगठन करवड को राज्य स्तरीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। पुरूस्कार सी.एल.एफ के अध्यक्ष श्रीमती जमना कटारा द्वारा प्राप्त किया गया। सी.एल.एफ के द्वारा लगातार 351 स्वयं सहायता समूह के लिए निरंतर आजीविका वृद्धि हेतु कार्य किए जा रहे है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्री देवेन्द्र श्रीवास्त जिला प्रबंधक आजीविका परियोजना, श्री अर्पित तिवारी ब्लाॅक प्रंबंधक द्वारा संकुल संगठन के पुरूस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी है।




रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News