शासकीय भूमि पर गुंडो द्वारा कब्जा करने पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो के शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को जमींदोज किया गया, शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया
झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन द्वारा गुंडा/निगरानी बदमाशों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में बदमाश विशाल पिता रमेश निनामा निवासी ग्राम पिपलीपाडा ने थाना मेघनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, तब से ही आरोपी विशाल फरार चल रहा था। जिसको दिनांक 02.04.2022 को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। इसके विरूद्ध 07 से अधिक चोरी, लूट, बलात्कार, मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है।  शासन के निर्देशानुसार आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करते हुए आज उक्त बदमाश/आरोपी की भूमि 343, सर्वे नम्बर 0.012, हैक्टर पर अतिक्रमण पाया गया था। जिसको की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बना रखा था। प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया।  

आरोपी विशाल पिता रमेश निनामा निवासी ग्राम पिपलीपाडा का अपराधिक रिकार्ड
  • क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
  • 1 झाबुआ मेघनगर 342/2016 धारा 376,366,376(2)एन,506, 34 भादवि व = पास्को एक्ट 2012
  • 2 झाबुआ मेघनगर 192/2017 धारा 394 भादवि
  • 3 झाबुआ मेघनगर 199/2017 धारा 379 भादवि  
  • 4 झाबुआ मेघनगर 98/2021 धारा 294, 323, 506 , 307, 34  भादवि
  • 5 झाबुआ मेघनगर 453/2021 379 भादवि
  • 6 झाबुआ मेघनगर 454/2021 25बी आम्र्स एक्ट
  • 7 झाबुआ मेघनगर 103/2022 354, 34 भादवि एवं 7/8 पॉक्सों एक्ट 
इसी तारतम्य में थाना रायपुरिया क्षेत्र के अंतर्गत दो निगरानी शुदा बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया। 

गुंडा / निगरानी बदमाश आरोपीगण के विरूद्ध दडांत्मक कार्यावाही 

 झाबुआ । कलेक्टर एवं जिला दण्डााधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुभाग पेटलावद में ग्राम सलूनिया छोटा में गुंडा / निगरानी बदमाश आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 325, 323, 504, भादवि, 394, भादवि 457, 380,भादवि, 25 बी आर्म्स एक्ट 294, 323, 506, 34 भादवि में पंजीबद्व अपरोधों में कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो के शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को जमींदोज किया गया, शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। इस अतिक्रमण को हटाने लिये राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन की संयुक्त टिम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया .



व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें