केशव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस थाना झाबुूआ भ्रमण पर पहुंचे केआईएस के छात्र-छात्राएं

पुलिस थाने पर थाना प्रभारी संजय रावत ने बच्चों को रील लाइफ और रियल लाइफ की पुलिस में अंतर एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे के विस्तार से समझाया.

रील लाइफ और रियल लाईफ की पुलिस में  अंतर समझा 

झाबुआ। केशव इंटरनेशनल स्कूल बाड़कुआं झाबुआ द्वारा ‘‘पुलिस हमारी मित्र है’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत 26 अप्रेल, मंगलवार को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को झाबुआ पुलिस थाना एवं कंट्रोल रूम ले जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से विस्तार से समझाया गया। पुलिस थाने पर थाना प्रभारी संजय रावत ने बच्चों को रील लाइफ और रियल लाइफ की पुलिस में अंतर एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे के विस्तार से समझाया। साथ ही संपूर्ण थाने का बच्चों को अवलोकन करवाया। श्री रावत ने बच्चों को बताया कि जन सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। जिस प्रकार सैनिक विदेशी शत्रुओं से देश की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार राष्ट्र-विरोधी तत्त्वों से पुलिस हमारी रक्षा करती है। 

jhabua news- केशव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस थाना झाबुूआ भ्रमण पर पहुंचे केआईएस के छात्र-छात्राएं

केशव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस थाना झाबुूआ भ्रमण पर पहुंचे केआईएस के छात्र-छात्राएं

कंट्रोल रूम का भी किया अवलोकन 
पुलिस थाना भ्रमण के दौरान बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। कंट्रोल रूम में संपूर्ण शहर को 1 स्थान से देख कर बच्चे काफी रोमांचित भी हुए। थाना भ्रमण के दौरान पुलिस की विस्तृत कार्यप्रणाली समझाने के लिए संस्था की प्राचार्य अंबिका ट्वली के साथ भ्रमण कार्यक्रम प्रमुख देवीलाल डामोर एवं सौरभ जायसवाल ने थाना प्रभारी श्री रावत एवं संपूर्ण स्टॉफ का अंत में आभार व्यक्त किया।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें