ऑल इन वन ग्रुप झाबुआ द्वारा संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी का होगा आयोजन

शहरवासियो  से अवलोकन करने हेतु अपील

 झाबुआ। ऑल इन वन ग्रुप झाबुआ द्वारा संस्था के 3 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर निःशुल्क हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रुप की संस्थापक योगिता पांडे द्वारा निर्मित की गई हस्त कलाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उक्त आयोजन में विशेष सहयोग लोक रंग संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा।
          जानकारी देते हुए ऑल इन वन संस्था की संचालक श्रीमती योगिता आशीष पांडे ने बताया कि 1 मई को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष में स्वयं द्वारा निर्मित करीब 50 से अधिक वस्तुओं की उनके द्वारा स्थानीय केशव नगर स्थित लोक रंग संस्था पर प्रदर्शनी आमजनों के अवलोकनार्थ लगाई जाएगी। जिसको समय दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान शहर का कोई भी व्यक्ति संस्था पर आकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकता है। ज्ञातव्य रहे कि योगिता पांडे अपनी स्वरूचि अनुसार सत्त रचनात्मक कार्य करने के साथ विभिन्न सामग्रीयों का निर्माण भी स्वयं करती है। जिसमें उनके परिवारजनांे द्वारा भी उनका सहयोग प्रदान किया जाता है।
Jhabua news-ऑल इन वन ग्रुप झाबुआ द्वारा संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी का होगा आयोजन
योगिता पांडे द्वारा बनाई गई स्व हस्त कलाएं
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News