जिले मे प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में कुल 80.23 प्रतिशत मतदान

मतदान केन्द्रों पर भारी संख्या में वोट डालने की होड लगी, मतदाताओं मे भरपूर उत्साह, ऐतिहासिक मतदान.

झाबुआ। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन द्वितीय चरण में जनपद पंचायत झाबुआ, रामा, राणापुर एवं मेघनगर में 01 जुलाई, को मतदान संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी, निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्री एस.एस.राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुनिल झा द्वारा सतत रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया एवं मतदान दलों का उत्साह बढाया इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था में लगे पुलिस प्रशासन के बल का भी उत्साह बढाया। द्वितीय चरण में कुल 79.02 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह था। ऐतिहासिक मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर वोट डालने की होड लगी थी। लोकतंत्र के इस मेले में सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिले में कहीं भी अव्यवस्था या कानूून का उल्लघंन नहीं पाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर लगे अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई दी एवं पुलिस फोर्स को बेहतर कानून व्यवस्था के लिए बधाई दी। प्रथम तीन मतदान दल जो सबसे पहले मतदान करवा कर वापस लोटे थे उनका हार फूल से स्वागत किया गया। द्वितीय चरण में चार जनपद पंचायत झाबुआ, रामा, राणापुर एवं मेघनगर में 01 जुलाई,  को पंचायत निर्वाचन संपन्न हुए। 

  1. झाबुआ जनपद पंचायत में कुल मतदाता 1 लाख 45 हजार 860 थे जिसमें पुरूष 71 हजार 026 एवं महिला 74 हजार 828 मतदाता एवं 6 अन्य मतदाता भी हैं। प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक कुल 1 लाख 12 हजार 069 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष 55 हजार 518 एवं महिलाएं 56 हजार 550 एवं 01 अन्य ने अपने मत का उपयोग किया। यहां पर 76.83 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 78.17 एवं महिला 75.57 प्रतिशत अन्य मतदाता 16.67 प्रतिशत रहा।
  2. रामा जनपद पंचायत में कुल मतदाता 1 लाख 13 हजार 505 थे जिसमें पुरूष 55 हजार 771 एवं महिला 57 हजार 727 मतदाता एवं 07 अन्य मतदाता भी हैं। प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक कुल 87 हजार 110 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष 43 हजार 808 एवं महिलाएं 43 हजार 300 एवं अन्य 02 मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया। यहां पर 76.75 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 78.55 एवं महिला  75.01 प्रतिशत अन्य मतदाता 28.57 प्रतिशत रहा।
  3. राणापुर जनपद पंचायत में कुल मतदाता 1 लाख 09 हजार 816 थे जिसमें पुरूष 54 हजार 320 एवं महिला 55 हजार 488 मतदाता एवं 08 अन्य मतदाता भी हैं। प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक कुल 82 हजार 690 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष 41 हजार 768 एवं महिलाएं 40 हजार 922 एवं अन्य 00 मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया। यहां पर 75.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 76.89 एवं महिला  73.75 प्रतिशत अन्य मतदाता 0.00 प्रतिशत रहा।
  4. मेघनगर जनपद पंचायत में कुल मतदाता 1 लाख 18 हजार 596 थे जिसमें पुरूष 58 हजार 571 एवं महिला 60 हजार 022 मतदाता एवं 03 अन्य मतदाता भी हैं। प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक कुल 01 लाख 3 हजार 570 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष 51 हजार 421 एवं महिलाएं 52 हजार 149 एवं अन्य 00 मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया। यहां पर 87.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 87.79 एवं महिला 86.88 प्रतिशत अन्य मतदाता 0.00 प्रतिशत रहा।
  5. पूर्व में 25 जून को पेटलावद एवं थांदला में निर्वाचन संपन्न हुए थे। थांदला जनपद पंचायत में कुल मतदाता 1 लाख 34 हजार 457 थे जिसमें पुरूष 65 हजार 464 एवं महिला 68 हजार 987 मतदाता एवं 06 अन्य मतदाता भी हैं। प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक कुल 1 लाख 11 हजार 312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष 54 हजार 971 एवं महिलाएं 56 हजार 341 ने अपने मत का उपयोग किया। यहां पर 82.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 83.97 प्रतिशत था एवं महिला 81.67 प्रतिशत था।
  6. पेटलावद जनपद पंचायत में कुल मतदाता 1 लाख 65 हजार 121 थे जिसमें पुरूष 80 हजार 886 एवं महिला 84 हजार 227 मतदाता एवं 08 अन्य मतदाता भी हैं। प्रातः 7 बजे से मतदान समाप्ति तक कुल 1 लाख 34 हजार 946 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पुरूष 66 हजार 693 एवं महिलाएं 68 हजार 222 एवं 01 अन्य मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया। यहां पर 81.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 82.45 प्रतिशत महिला 81.00 प्रतिशत एवं अन्य 12.50 प्रतिशत था। 

 

इस तरह जिले की 06 जनपद पंचायत प्रथम एवं द्वितीय चरण के थांदला, पेटलावद, झाबुआ, रामा, राणापुर एवं मेघनगर में कुल मतदाता 07 लाख 87 हजार 355 थे जिसमें पुरूष 03 लाख 86 हजार 038 एवं महिला 04 लाख 01 हजार 279 मतदाता एवं 38 अन्य मतदाता भी हैं। इस तरह जिले में मतदान 06 लाख 31 हजार 667 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। जिसमें पुरूष 03 लाख 14 हजार 179 थे एवं महिलाएं 03 लाख 17 हजार 484 एवं 04 अन्य मतदाता ने अपने मत का उपयोग किया। इस तरह जिले में 80.23 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 81.39 प्रतिशत एवं महिला 79.12 प्रतिशत एवं अन्य 10.53 प्रतिशत मतदान किया गया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र पर लगे अधिकारी कर्मचारीयों का उत्साहवर्धन किया। मतदान केन्द्रो पर नव युवा मतदाताओं जिनके द्वारा प्रथमबार मतदान किया जा रहा था उन्हें प्रोत्साहित किया एवं वृद्ध मतदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं उनके साथ फोटो भी खिचवाएं। मतदाताओ के लिए टेंट, शुद्ध पेयजल, बैठक, व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्वााचन में लगे पुलिस के जवानों के साथ कोटवार से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मानित किया। कोटवार एवं पुलिस जवान, पुलिस अधीक्षक से हाथ मिलाकर बेहद प्रसन्न हुए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मतदान केन्द्र पर विजिटर्स रजिस्टर पर भी हस्ताक्षर किए।

  मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी थी। निर्धारित समय होने पर टोकन वितरण भी किया गया। कई मतदान केन्द्रों पर देर रात तक मतदान हुआ। विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतो की गणना द्वितीय चरण हेतु 04 जुलाई सोमवार का दिन निर्धारित किया गया है। यह प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगा। पंच/सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण हेतु 14 जुलाई गुरूवार को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए 14 जुलाई गुरूवार को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई शुक्रवार को प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के लिए किया जाएगा। जिसका समय प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा।

जिले की 06 जनपद पंचायत स्तर की सम्पूर्ण व्यवस्था का सफल संचालन एवं नेतृत्व पेटलावद क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शिशिर गेमावत, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा, एसडीओपी सुश्री सोनु डावर, सीईओ जनपद श्री अमित व्यास, थांदला क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल भाना, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्री शक्तिसिंह चौहान, एसडीओपी थांदला श्री आर.एस.राठी, जनपद झाबुआ क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, रिटर्निंग अधिकारी एवं रामा जनपद क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर श्री तरूण जैन, तहसीलदार रामा श्री सुनिल डावर, सीईओ जनपद श्री विरेन्द्र सिंह रावत, राणापुर जनपद क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्री सुखदेव डावर, नायब तहसीलदार सुश्री बबली बर्डे, ब्लाक मेडिकल आॅफिसर डाॅ. शैलेश बबेरिया, सीईओ जनपद राणापुर श्री जी.एस.बुजाल्दा, ब्लाक मेडिकल आफिसर राणापुर डाॅ. श्री जितेन्द्र चौहान, एसडीओपी झाबुआ सुश्री बबिता बामनिया, नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र सोलंकी, झाबुआ सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार झाबुआ श्री आशीष राठौर, जिला स्तरीय प्रशिक्षक प्रो रविन्द्र सिंह, उपयंत्री श्री के.एस.तिवारी, श्री हरिश कुण्डल, श्री लोकेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे एवं मतदान स्थल पर भारी मात्रा में कानून व्यवस्था के नियंत्रण के लिए पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। 




रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News