जिले के युवाओं ने अमृतसर (पंजाब) पहुंचकर राष्ट्रीय शहीद स्मारक को किया नमन

जलिया वाला बाग, बाघा-अटारी बार्डर पर सैनिकों का जूनून देखा एवं गोल्डन टेंपल मंदिर पहुंचकर किए दर्शन.

सफल यात्रा कर लौटने पर महावि़द्यालय परिवार ने की शुभकामनाएं प्रेषित 

झाबुआ। देश के वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर मप्र सरकार द्वारा आयोजित यूथ महापंचायत-2022 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले आदर्श युवा चयनित हुए थे। उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘मां तुझे प्रणाम योजना’’ अंतर्गत झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंर्तराष्ट्रीय सीमा अमृतसर (पंजाब) स्थित बाघा बार्डर भेजा गया। जहां युवाओं के दल ने शहीद भगतसिंह की याद में बने राष्ट्रीय शहीद स्मारक, हुसैनी वाला बॉर्डर, जलिया वाला बाग हत्याकांड स्थल, बाघा-अटारी बार्डर, स्वर्ण मंदिर एवं कई ऐतिहासिक स्थानों पर भ्रमण किया। 

       शहीद स्मारक, जहां अंग्रेजों ने भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेवजी को फांसी देकर एवं अधजला शव जहां पर फेंक कर चले गए थे। उस स्थान पर स्थानीय भारतीयों ने उनका तीनों का सम्मान पूर्ण अंतिम संस्कार किया गया था। उस स्थान पर झाबुआ जिले के युवाओं ने अपने क्षेत्र चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि जिला झाबुआ से ले जाई गई मिट्टी एवं जल अर्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद वह अपने साथ शहीद भगतसिंह के शहीद स्थल से मिट्टी एवं जल साथ लेकर अपने जिले पहुंचे। जलियांवाला हत्याकांड का पूरा स्थल देखा एवं उसके इतिहास को अनुभव किया। बागा एवं हुसैनी बॉर्डर में परेड और राष्ट्रीय ध्वज को स-सम्मान शाम के समय उतारते हुए देखा। वहां कार्यरत बीएसएफ के जवानों से देश रक्षा के कार्यों का अनुभव सुना तथा उनके संघर्षों को समझने का प्रयास किया। 

युवाओं ने झाबुआ पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए 
झाबुआ और मप्र का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर युवा लोकेंद्र बिलवाल, प्रताप कटारा, पंकज मालवीय, रिंकूसिंह सिंगार, चेतन सोनी, हरिश मखोडिया ने बखूबी किया और तत्पश्चात् अपने अपने अनुभव भी साझा किए। उनके साथ जिले से खेल एवं युवा कल्याण विभाग से अबलुक शर्मा साथ रहे। जनसंपर्क विभाग मप्र शासन ने युवाओं का अनुभव फेसबुक, ट्विटर पर साझा किया। सफल यात्रा कर लौटने पर सभी को शासकीय शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय झाबुआ प्राचार्य डाॅ. जेसी सिन्हा एवं समस्त स्टाॅफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Jhabua News- जिले के युवाओं ने अमृतसर (पंजाब) पहुंचकर राष्ट्रीय शहीद स्मारक को किया नमन




व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें