डाॅ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम यू.आई.टी. शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज झाबुआ में प्रवेश प्रारंभ

दिनांक 25 अगस्त से 25 अक्टूबर तक आनलाइन रजिस्टेशन .

इंदौर संभाग का एक मात्र शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज

झाबुआ। डाॅ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम यू.आई.टी. शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज झाबुआ में दिनांक 25 अगस्त से 25 अक्टूबर तक प्रवेश प्रारंभ इंजीनियरिंग काॅलेज में बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों/अभिभावकों एवं जनसामान्य में तकनीकी शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए आपकी सहभागिता एवं सहायता आवश्यक है। सर्वविदित हैं कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झाबुआ में नए शैक्षणिक संस्थानों की कडी में वर्ष 2015 में डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यू.आई.टी. इंजीनियरिंग काॅलेज झाबुआ की स्थापना की गई थी। 

      यह इन्दौर संभाग का एकमात्र शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज है जो कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल का घटक संस्थान है और आर.जी.पी.वी के दिशा-निर्देशन में उच्च गुणवता के साथ झाबुआ में संचालित किया जा रहा है। यह संस्थान वर्तमान में मैकेनिकल इंजीरियरिंग (60 सीट) व कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (60 सीट) दो ब्रांचो  में संचालित हो रहा है।

Jhabua engineering college UIT



DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें