भाजपा जिला मंत्री, मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा नगर महामंत्री, पुर्व पार्षद सहित 14 लोगों को भाजपा पार्टी ने किया निष्कासित

कलम सिह भाबोर, रूपसिंह बारिया. रमसु पारगी, मेगजी अमलियार, राजेश गरवाल को पाटी की प्राथमिक सदस्यता से छ: वर्षों के लिए किया निष्कासित.

झाबुआ। नगरीय निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता एवं अधिक्रत भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर जिला मंत्री, मंडल महामंत्री, पुर्व पार्षद, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सहित 14 लोगों को पार्टी ने किया निष्कासित उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी, नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ नगर पालिका परिषद के निर्वाचन के दोरान पाटी के अधिक्रत प्रत्याशियों के सामने बागी उम्मीदवारों के रूप में खडे रहने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में सहभागिता पाये जाने पर भाजपा जिला मंत्री ज्योतिबेन जोशी ,कौशल्या प्रजापत ,पूर्व पार्षद ,अभिमन्यु बेस युवा मोर्चा नगर महामंत्री, सुनील शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा शर्मा, पूर्व पार्षद, रविंद्र नायक पूर्व जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा  सुरेश बागुल पूर्व मंडल महामंत्री, महेंद्र पवार श्रीमती संगीता पंवार लोकेन्द्र कहार , श्रीमती नेहा कहार, याग्नेश उपाध्याय, श्रीमती माया उपाध्याय, मंडल महामंत्री कांतिलाल प्रजापत, प्रकाश समीर मल राठौर, चैन सिंह वसुनिया, सहित कुल 14 लोगों को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जिला भाजपा कोर कमेटी की सहमति एवं जिला भाजपा संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से, 6, साल के लिए निष्कासित किया गया है।

jhabua news- भाजपा जिला मंत्री, मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा नगर महामंत्री, पुर्व पार्षद सहित 14 लोगों को भाजपा पार्टी ने किया निष्कासित

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित चार कायकर्ता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छ: वर्षों के लिए निष्कासित                                       

 झाबुआ। पार्टी के खिलाफ काम  करने के अनुशासन हीनता लिए भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित चार कायकर्ता पार्टी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छ: वर्षों के लिए निष्कासित उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि विगत दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के साथ पार्टी के अधिक्रत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने व घोर अनुशासन हीनता करने पर जिला भाजपा कोर कमेटी की सहमति से एवं जिला भाजपा संगठन प्रभारी श्री हरिनारायण यादव जी की निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक नायक की अनुशंसा पर निम्नांकित पदाधिकारियों कलम सिह  भाबोर, रूपसिंह बारिया. रमसु पारगी, मेगजी अमलियार, राजेश गरवाल को  पाटी की प्राथमिक सदस्यता से छ: वर्षों के लिए किया निष्कासित।

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News