शारदेय नवरात्रि - महानवमी पर आज झाबुआ के राजवाड़ा से निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा

महाकालिका माता मंदिर पर माता रानी के चरणों में चुनरी अर्पण की जाएगी, शहर के समस्त माता भक्तों से अधिकाधिक शामिल होने की अपील।

 ढोल-ताशो के साथ माताजी का ध्वज लहराया जाएगा

झाबुआ। शारदेय नवरात्रि की नवमी पर 4 अक्टूबर, मंगलवार को माता भक्तों द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री दक्षिणमुखी महाकालिका माता मंदिर पहुंचने पर यहां माता रानी के चरणों मे चुनरी अर्पण की जाएगी।

      उक्त आयोजन जिले के वरिष्ठ समाजजेवी अजय रामावत, अशोक शर्मा, संजयकुमार कांठी, देवेन्द्र पंचाल द्वारा किया जा रहा है। जिसमें विशेष सहयोग जितेन्द्र जैन ‘जैनिका साड़ी’’, अंकुष काठी, शंषाक संघवी, अभिजीतसिंह बेस ‘अभिमन्यू’ आदि का रहेगा। यात्रा मंगलवार शाम ठीक 6 बजे राजवाड़ा से आरंभ होकर, आगे ढोल-ताषे रहेंगे। माताजी का ध्वज लहराया जाएगा। पीछे भक्तजन माताजी की सिर पर चुनरी लेकर चलेंगे। बड़ी संख्या में सकल हिन्दू समाज की मातृ शक्तियां आयोजन में सहभागिता करेगी। यात्रा में सम्मिलित होने वाले समस्त भक्तजनों का निर्धारित ड्रेस कोर्ड होगा। माताएं मेहंदी लगाकर शामिल होगी। आयोजकों की ओर से महिलाओं को 700 मेहंदी के कोड़ भी प्रदान किए गए है।

यह रहेगा मार्ग

पूरा आयोजन धार्मिक भावना से ओत-प्रोत रहेगा। यात्रा मार्ग राजवाड़ा से राधाकृष्ण मार्ग, रूनवाल बाजार, थांदला गेट, बाबेल चैराहा, आजाद  चौक, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा होते हुए नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन श्री दक्षिणमुखी महाकालिका माता मंदिर पर संपन्न होगी। जहां माता रानी के चरणों में चुनरी अर्पण की जाएगी। चुनरी करीब 60 मीटर लंबी रहेगी। आयोजक और समस्त विशेष सहयोगियों ने शहर के समस्त माता भक्तजनों से यात्रा में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Jhabua news- शारदेय नवरात्रि - महानवमी पर आज झाबुआ के राजवाड़ा से निकाली जाएगी भव्य चुनरी यात्रा


व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें