शारदा विद्या मंदिर में 14 नवंबर को राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया विभिन्न पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन

‘‘बिरसा मुंडा अमर रहे ... अमर रहे ... के नारे लगाए.

भगवान श्री बिरसा मुंडाजी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण 

झाबुआ। शारदा विद्या मंदिर हिन्दी माध्यम बिलिडोज झाबुआ में 14 नवंबर, को राष्ट्रीय बाल दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पारंपरिक खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें पव्वा पाली, पक्कड़म पाटी, सितोलिया, रस्सा खेच का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। संस्था संचालिका श्रीमती किरण शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं भावी भविष्य के लिए सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समस्त विद्यार्थियों को उनके द्वारा अभी तक विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में की गई सहभागिता का पीपीटी (प्रोजेक्टर प्रेसेंटेशन) भी दिखाया गया। 
       भगवान श्री बिरसा मुंडाजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण संस्था संचालिका श्रीमती किरण शर्मा, प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान के साथ समस्त स्टाॅफ ने विद्यार्थियों के साथ समरसता पर बातचीत करते हुए अल्पाहार का आनंद लिया। 

Jhabua News- Sharda Vidhya Mandir Jhabua Bal Diwas- भगवान श्री बिरसा मुंडाजी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते संस्था का समस्त स्टाॅफ
भगवान श्री बिरसा मुंडाजी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते संस्था का समस्त स्टाॅफ




Jhabua News- रस्सी खेंच में भाग लेते बालिकाएं
रस्सी खेंच में भाग लेते बालिकाएं
कार्यक्रम के अंत में 15 नवंबर को भगवान श्री बिरसा मुंडाजी की जयंती होने से उनकी प्रतिमा पर छात्र परिषद् के पदाधिकारी एवं संस्था संचालिका श्रीमती शर्मा, प्राचार्य डाॅ. चौहान के साथ समस्त स्टाॅफ ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सभी ने ‘‘बिरसा मुंडा अमर रहे ... अमर रहे ... के नारे भी लगाए।
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News