झाबुआ के नेहरू मार्ग स्थित महाकालिका माताजी को मकर सक्रांति पर 14 जनवरी को लगेगा 51 किलो तिल्ली के लड्डूओं का भोग

Jhabua News-  झाबुआ के नेहरू मार्ग स्थित महाकालिका माताजी को मकर सक्रांति पर 14 जनवरी को लगेगा 51 किलो तिल्ली के लड्डूओं का भोग

संध्याकाल महाआरती कर महाप्रसादी का होगा वितरण 

झाबुआ। शहर के नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन श्री दक्षिणमुखी महाकालिका माता मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व पर विशेष आयोजन किया जाएगा। सभी आयोजन नवनीत कला मंडल एवं मंदिर से जुड़े भक्तजनों द्वारा संयुक्त रूप से किए जाएंगे। जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक राजेन्द्रपूरी गोस्वामी ने बताया कि 14 जनवरी, शनिवार को मकर सक्रांति पर्व के पुनित अवसर पर हर बार की तरह इस बार माता रानी का विशेष श्रृंगार कर संध्याकाल 7 बजे 51 किलो तिल्ली के लड्डूओं का भोग अर्पण किया जाएगा। भक्तों द्वारा प्रसादी भोग के लिए तिल्ली, मावा मूंगफली आदि सामग्रीयां मंदिर समिति को प्रदान की जा रहीं है।
jhabua news- झाबुआ के नेहरू मार्ग स्थित महाकालिका माताजी को मकर सक्रांति पर 14 जनवरी को लगेगा 51 किलो तिल्ली के लड्डूओं का भोग
       7.30 बजे महाआरती का आयोजन होगा। बाद महाप्रसादी के रूप में तिल्ली के लड्डूओं के साथ चावल की खिचड़ी भी मंदिर से जुड़े भक्तजनों की ओर से प्रसादी के रूप में वितरित की जाएगी। पूरे मंदिर को पतंगों, ब्लूनस एवं सजावट सामग्रीयों से विशेष रूप से सुसज्जित किया जाएगा। आयोजक नवनीत कला मंडल एवं मंदिर से जुड़े भक्तजनों ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिकाधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने हेतु अपील की है। 
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें