झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नवदंपत्ति से ₹4 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

Major Action by Jhabua Police: Sensational ₹4 Lakh Robbery of Newlyweds Solved; Three Cunning Accused Arrested..
Jhabua News- Major Action by Jhabua Police: Sensational ₹4 Lakh Robbery of Newlyweds Solved; Three Cunning Accused Arrested- झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नवदंपत्ति से ₹4 लाख की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार-

झाबुआ। झाबुआ जिला पुलिस प्रशासन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों एक नवदंपत्ति के साथ हुई ₹4 लाख की सनसनीखेज लूट के मामले का महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल तीन अंतर-जिला बदमाशों को धर दबोचा है, जिनके पास से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें और घातक हथियार बरामद कर लिए गए हैं। 

सुनियोजित तरीके से दिया था वारदात को अंजाम

घटनाक्रम के अनुसार, बीते 8 मई 2026 की शाम करीब 4:00 बजे फरियादी अर्जुन सिंगाड़ (19 वर्ष) अपनी पत्नी मैना सिंगाड़ के साथ राणापुर हाट बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल द्वारा अपने पैतृक गांव खेड़ा अधारवाड़ लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सनोड़ चौकी कंजावानी क्षेत्र के अंतर्गत धोबड़ा नदी पुलिया के पास, दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चलती गाड़ी पर लात मारकर दंपत्ति को नीचे गिरा दिया।इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाते, बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने अर्जुन की जेब से ₹250 नकद, उनका पर्स और पहचान पत्र छीन लिया। इसके बाद नवविवाहिता मैना सिंगाड़ को डरा-धमकाकर उनके द्वारा पहने गए करीब डेढ़ किलोग्राम वजनी चांदी के पारंपरिक आभूषण—जिसमें चांदी का कड़ा, चूड़ियां, कन्दौरा और गले की तागली शामिल थे—बलपूर्वक लूट लिए और मौके से फरार हो गए। 

पुलिस कप्तान के निर्देश पर बनीं विशेष टीमें 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए झाबुआ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री देवेंद्र पाटीदार ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश जारी किए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह मोहबिया और एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तत्काल तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किए और क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया।

साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से दबोचे गए आरोपी

राणापुर पुलिस और सायबर सेल की टीम ने घटनास्थल का गहन तकनीकी विश्लेषण (टावर डंप और सीसीटीवी फुटेज खंगालना) किया। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. राकेश उर्फ रहेश (25 वर्ष), पिता केरम सिंह बामनिया — निवासी राठौड़ी तोहलिया फलिया, थाना कट्ठीवाड़ा। 
  2. अजित (26 वर्ष), पिता भीमला गाणावा — निवासी बड़ी मालपुर बेहड़ा फलिया, थाना चंद्रशेखर आजाद नगर।
  3. मुकेश (35 वर्ष), पिता रमन मोहनीय — निवासी सोतिया जालम, थाना राणापुर। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। 
शत-प्रतिशत मशरूका बरामद 
गिरफ्तार  आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शत-प्रतिशत लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल की गई सामग्री बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जब्त की गई सामग्री- 

  • चांदी के जेवरात - कड़ा, चूड़ियां, कन्दौरा, तागली (वजन लगभग 1.5 किलोग्राम), कीमत लगभग ₹4 लाख
  • वाहन- वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें, कीमत लगभग ₹2 लाख
  • हथियार- डराने और हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया एक धारदार फालिया

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें